कालका: पूर्व प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल ने कालका में कहा- कांग्रेस की बदलाव यात्रा को मिला रहा भारी समर्थन
कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा व अन्य नेताओं के द्वारा हरियाणा की 10 लोकसभा और 90 विधानसभा में बदलाव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसे जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। यह बात मंगलवार को कालका में कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल ने कही।