कालका: गुरबक्श कॉलोनी कालका से बिजली का बिल भरने गया व्यक्ति हुआ लापता, मामला दर्ज
कालका में स्थित गुरबख्श कालोनी से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मीरा देवी नामक महिला ने बताया है कि मेरे पास दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि मैं और मेरा पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। महिला ने बताया कि आज मेरा पति कालका में बिजली का बिल भरने के लिए गया था जो अभी तक घर वापस नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।