कालका: विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची राजकीय स्कूल सुभाष नगर सूरजपुर, पूर्व विधायक रहीं मुख्य अतिथि
अंत्योदय के सपने को साकार करती हुई विकसित भारत जनसंकल्प यात्रा आज राजकीय स्कूल, सुभाष नगर सूरजपुर पंहुची जहां लोगों में खूब उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में कालका की पूर्व विधायिका एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की ओर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।