औरैया: दिबियापुर पुलिस ने चोरी के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने बताया- 7 लाख के जेवर बरामद
ककोर मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने चोरी की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया दिबियापुर पुलिस द्वारा दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 7 लाख के जेवर बरामद हुए हैं। एक अभियुक्त पर सात मुकदमे दर्ज हैं एवं दूसरे अभियुक्त की जानकारी की जा रही है। बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15000 का पुरस्कार दिया गया है।