बिक्रम: बिक्रम में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव
Bikram, Patna | Oct 4, 2026 बिक्रम के तिमुहानी स्थित बालाजी मंदिर के समीप रविवार की सुबह 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान जानीपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर निवासी मुकेश प्रसाद के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि बिट्टू राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। घटना से पहले उसने अपने एक दोस्त से फोन पर बातचीत की थी और बिक्रम के जंगल क्षेत्र में होने की जान