डलमऊ: गदागंज में कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक हुए घायल
गदागंज थाना क्षेत्र के देवगनपुर गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महेश कुमार और पैदल जा रहे संजय घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। महेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया ज