हाथरस: जोगिया में झंडा और बैनर लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन युवक हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव जोगिया में एक कार्यक्रम के दौरान झंडा और बैनर लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुई मारपीट के दौरान ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसी क्रम में तीन युवक मारपीट में घायल हो गए। तीनों घायलों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।