ओबरा: थाना हाथीनाला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Obra, Sonbhadra | Aug 15, 2026 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाथीनाला पुलिस ने पंजीकृत मुकदमा धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित/वारंटी अभियुक्त बबलू खान पुत्र पप्पू खान, निवासी ग्राम सलखन पकरिहवा टोला, थाना चोपन को थाना हाथीनाला पुलिस टीम द्वारा उसके गांव सलखन पकरिहवा टोला से गिरफ्तार किया गया।