उनियारा: अलीगढ़ के जगत श्रवण मंदिर में महिला सत्संग का आयोजन हुआ
Uniara, Tonk | Sep 23, 2026 अलीगढ़ कस्बे के जगत श्रवण मंदिर में महिला सत्संग का आयोजन किया गया। जगत श्रवण मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं जिनके द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। साथ ही महिलाओं ने भजनों पर भी नृत्य किया। महिला सत्संग में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान भगवान के भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।