गाँधी संग्रहालय कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में मोतिहारी स्थित गांधी संग्रहालय में गांधी संग्रहालय कार्यकारिणी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई
जिसमें उपाध्यक्ष श्री प्रकाश अस्थाना, सचिव श्री बिनय कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सुश्री निधि कुमारी, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी की बैठक में निम्न बिंदुओं पर विवश किया गया:
1. अतिथि गृह -सह- प्रेक्षागृह के संचालन एवं फर्नीचर के क्रय करने के संबंध में ।
2. परिसर के दुकान के मासिक किराया के संबंध में।
3. कर्मियों के मानदेय के संबंध में।
4. लाइब्रेरी के संचालन के संबंध में।
5. मेम्बरशिप प्रक्रिया निर्धारण के संबंध में।
6. विविध बिल के भुगतान के संबंध में।
7. बैंक खाता के ऑडिट के संबंध में।
8. गाँधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजन के संबंध में।
उक्त बैठक में नव निर्मित अतिथिगृह सह ऑडिटोरियम के लिए फर्नीचर के क्रय हेतु टेंडर करने का निर्णय लिया गया।
गांधी संग्रहालय परिसर के दुकानों का किराया पुनः निर्धारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित करने एवं बकाया राशि के भुगतान हेतु नोटीस करने का निर्णय लिया गया ।
अल्पकालिन अवधि के लिए कार्यरत कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी के जीवन एवं विचार से किताबों एवं खादी का स्टाल लगाने का निर्णय लिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar