जगाधरी: झंडा चौक पर रामलीला की शुरुआत, विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान ने रिबन काटकर की शुरुआत
श्री महालक्ष्मी रामलीला डोमेस्टिक कमेटी की ओर से हर साल की तरह इस साल भी शुक्रवार की रात 10:00 बजे रामलीला की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान में रिबन काटकर विधिवत रूप से इसकी शुरुआत की और लोगों से रामलीला में देखने आने की अपील भी की।