जगाधरी: पालेवाला की महिला ने दहेज के लिए तंग करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी परिवार के द्वारा 2022 में की गई थी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों से दहेज के लिए तंग करने लगे। जिसको लेकर दोनों परिवार के बीच बात भी हुई मगर कोई हल नहीं निकाला। इसके बाद 26 सितंबर वीरवार के दिन महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है।