जगाधरी: जिले में बरसात के चलते अनाज मंडी में किसानों का भीगा धान, मंडी प्रधान मनीष बोले- सरकार की वजह से हुआ नुकसान
शुक्रवार को यमुनानगर में दिन में 2:00 बजे हुई बरसात के चलते मंडी में किसानों का धान एक बार फिर भीग गया।जिससे कई किसानों का धान तो पानी में बह गया। मंडी प्रधान मनीष ने जानकारी देते बताया के सरकार की खरीद लेट करने के चलते यह नुकसान हुआ है। इसको लेकर सरकार को इसकी भरपाई भी करनी चाहिए।