Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

#76_वा_राजस्थान_पुलिस_स्थापना_दिवस_समारोह के उपलक्ष्य में #पुलिस_लाइन_डूंगरपुर में #सेरेमोनियल_परेड_सम्मान समारोह के आयोजन एवं कुल #31_प्रतिभाओं को किया सम्मानित किया गया

7.2k views | Dungarpur, Rajasthan | Apr 16, 2025

MORE NEWS

उदयपुर में 30 साल बाद दिखा दुर्लभ 'लौडांकिया वाइन स्नेक', कैमरे में कैद

उदयपुर के उबेश्वर क्षेत्र से जैव विविधता को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। यहां दुर्लभ सांप प्रजाति 'लौडांकिया वाइन स्नेक' का फोटो रिकॉर्ड मिला है। 12 जुलाई को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर रोहित द्विवेदी ने इस दुर्लभ सांप को अपने कैमरे में कैद किया। करीब 30 साल पहले भी इस प्रजाति का रिकॉर्ड उदयपुर में दर्ज हुआ था। भारत में ही पाई जाने वाली यह प्रजाति राजस्थान में बेहद कम दिखाई देती है। पेड़ों और झाड़ियों में रहने वाला यह सांप दिन में सक्रिय रहता है और छिपकलियों, छोटे मेंढकों व पक्षियों का शिकार करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे रिकॉर्ड जैव विविधता के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण हैं।

#Udaipur #Wildlife #RareSnake #WineSnake #LoudankiaVineSnake WildlifePhotography

उदयपुर में 30 साल बाद दिखा दुर्लभ 'लौडांकिया वाइन स्नेक', कैमरे में कैद उदयपुर के उबेश्वर क्षेत्र से जैव विविधता को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। यहां दुर्लभ सांप प्रजाति 'लौडांकिया वाइन स्नेक' का फोटो रिकॉर्ड मिला है। 12 जुलाई को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर रोहित द्विवेदी ने इस दुर्लभ सांप को अपने कैमरे में कैद किया। करीब 30 साल पहले भी इस प्रजाति का रिकॉर्ड उदयपुर में दर्ज हुआ था। भारत में ही पाई जाने वाली यह प्रजाति राजस्थान में बेहद कम दिखाई देती है। पेड़ों और झाड़ियों में रहने वाला यह सांप दिन में सक्रिय रहता है और छिपकलियों, छोटे मेंढकों व पक्षियों का शिकार करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे रिकॉर्ड जैव विविधता के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण हैं। #Udaipur #Wildlife #RareSnake #WineSnake #LoudankiaVineSnake WildlifePhotography

Dungarpur, Dungarpur | Jul 13, 2026

तीन महीने का काम, बाकी बेरोजगारी: हैंडपंप श्रमिकों ने उठाई वर्षभर रोजगार की मांग

डूंगरपुर में सोमवार को हैंडपंप कुशल श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायतों में पूरे साल काम और नियमित मानदेय देने की मांग की। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह हैंडपंपों पर निर्भर है, लेकिन उन्हें सिर्फ गर्मियों के तीन महीने ही काम मिलता है। इसके बाद बेरोजगारी के कारण परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो जाता है। श्रमिकों ने सरकार से वर्षभर सेवा में बनाए रखने और नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

#Dungarpur #HandpumpWorkers #Rajasthan #Collectorate #Protest

तीन महीने का काम, बाकी बेरोजगारी: हैंडपंप श्रमिकों ने उठाई वर्षभर रोजगार की मांग डूंगरपुर में सोमवार को हैंडपंप कुशल श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायतों में पूरे साल काम और नियमित मानदेय देने की मांग की। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह हैंडपंपों पर निर्भर है, लेकिन उन्हें सिर्फ गर्मियों के तीन महीने ही काम मिलता है। इसके बाद बेरोजगारी के कारण परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो जाता है। श्रमिकों ने सरकार से वर्षभर सेवा में बनाए रखने और नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। #Dungarpur #HandpumpWorkers #Rajasthan #Collectorate #Protest

Dungarpur, Dungarpur | Jul 13, 2026

नम आंखों से विदा हुए थानाधिकारी रिजवान खान, घोड़े पर बैठाकर बैंड-बाजे के साथ दी विदाई
डूंगरपुर। वरदा थानाधिकारी रिजवान खान के बांसवाड़ा के पाटन थाने में तबादले पर सोमवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित हुआ। पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें घोड़े पर बैठाकर बैंड-बाजे के साथ नम आंखों से विदाई दी। रिजवान खान ने डूंगरपुर जिले में लंबे समय तक सेवा देते हुए आठ थानों में थानाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। वे साबला, बिछीवाड़ा और धंबोला थानों में भी पदस्थ रहे। उनके कार्यकाल की सभी ने सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

#Dungarpur #RizwanKhan #SHO #PoliceFarewell #RajasthanPolice DungarpurPolice

@rizwan_udr

नम आंखों से विदा हुए थानाधिकारी रिजवान खान, घोड़े पर बैठाकर बैंड-बाजे के साथ दी विदाई डूंगरपुर। वरदा थानाधिकारी रिजवान खान के बांसवाड़ा के पाटन थाने में तबादले पर सोमवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित हुआ। पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें घोड़े पर बैठाकर बैंड-बाजे के साथ नम आंखों से विदाई दी। रिजवान खान ने डूंगरपुर जिले में लंबे समय तक सेवा देते हुए आठ थानों में थानाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। वे साबला, बिछीवाड़ा और धंबोला थानों में भी पदस्थ रहे। उनके कार्यकाल की सभी ने सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। #Dungarpur #RizwanKhan #SHO #PoliceFarewell #RajasthanPolice DungarpurPolice @rizwan_udr

Dungarpur, Dungarpur | Jul 13, 2026

UCC जनसुनवाई में हंगामा: कांग्रेस का बहिष्कार, सांसद मन्नालाल रावत और आदिवासी नेता के बीच तीखी बहस

उदयपुर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मसौदे पर सुझाव लेने के लिए सोमवार को उदयपुर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं यूसीसी प्रारूप समिति सदस्य बसंतसिंह छाबड़ा की अध्यक्षता में संभागस्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में आम लोगों की संख्या कम रहने पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने इसे औपचारिकता बताते हुए बहिष्कार कर दिया। इस दौरान उनकी सांसद मन्नालाल रावत से तीखी नोकझोंक हुई। वहीं भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक निशाकर सिंह डामोर और सांसद रावत के बीच आदिवासी प्रतिनिधित्व को लेकर बहस हुई। सांसद रावत ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने का सुझाव दिया, जबकि छाबड़ा ने सभी से रचनात्मक सुझाव देने की अपील की।

#UCC #UniformCivilCode #Udaipur #UCCPublicHearing #Rajasthan MannalalRawat

UCC जनसुनवाई में हंगामा: कांग्रेस का बहिष्कार, सांसद मन्नालाल रावत और आदिवासी नेता के बीच तीखी बहस उदयपुर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मसौदे पर सुझाव लेने के लिए सोमवार को उदयपुर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं यूसीसी प्रारूप समिति सदस्य बसंतसिंह छाबड़ा की अध्यक्षता में संभागस्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में आम लोगों की संख्या कम रहने पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने इसे औपचारिकता बताते हुए बहिष्कार कर दिया। इस दौरान उनकी सांसद मन्नालाल रावत से तीखी नोकझोंक हुई। वहीं भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक निशाकर सिंह डामोर और सांसद रावत के बीच आदिवासी प्रतिनिधित्व को लेकर बहस हुई। सांसद रावत ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने का सुझाव दिया, जबकि छाबड़ा ने सभी से रचनात्मक सुझाव देने की अपील की। #UCC #UniformCivilCode #Udaipur #UCCPublicHearing #Rajasthan MannalalRawat

Dungarpur, Dungarpur | Jul 13, 2026

कारखाने में घुसकर युवक पर हमला, पैसे वसूलने के नाम पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी

कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरी में स्थित महादेव मोटर्स पर सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन लोग कारखाने में घुसकर संचालक शैलेन्द्र कुमावत से मारपीट करने लगे। आरोप है कि हरिओम मोटर्स के मालिक छगन कुमावत और उनके दो बेटे साहिल व हरीश, एक कारीगर के पैसों को लेकर पहुंचे और पैसे देने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों ने शैलेन्द्र के साथ मारपीट की। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

#Udaipur #Bori #MahadevMotors #CrimeNews #AssaultCase ThreatToLife

कारखाने में घुसकर युवक पर हमला, पैसे वसूलने के नाम पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरी में स्थित महादेव मोटर्स पर सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन लोग कारखाने में घुसकर संचालक शैलेन्द्र कुमावत से मारपीट करने लगे। आरोप है कि हरिओम मोटर्स के मालिक छगन कुमावत और उनके दो बेटे साहिल व हरीश, एक कारीगर के पैसों को लेकर पहुंचे और पैसे देने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों ने शैलेन्द्र के साथ मारपीट की। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। #Udaipur #Bori #MahadevMotors #CrimeNews #AssaultCase ThreatToLife

Dungarpur, Dungarpur | Jul 13, 2026

#76_वा_राजस्थान_पुलिस_स्थापना_दिवस_समारोह के उपलक्ष्य में #पुलिस_लाइन_डूंगरपुर में #सेरेमोनियल_परेड_सम्मान समारोह के आयोजन एवं कुल #31_प्रतिभाओं को किया सम्मानित किया गया - Dungarpur News