ढीमरखेड़ा: मडे़रा जलाशय में चैंबर की खामी से सूखी नहरें, धान की फसल पर संकट
कटनी जिले के उमरिया पान क्षेत्र में मडे़रा जलाशय से सिंचाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है। किसानों का आरोप है कि सप्लाई चैंबर की तकनीकी खामी के कारण दाएं और बाएं तट की नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि पूरा पानी सीधे महनेर हार की ओर बह रहा है। बारिश की कमी के बीच धान की फसल को सिंचाई की सबसे ज्यादा जरूरत है,