बहराइच दरगाह विवाद में नया मोड मेन खादिम ने तोड़ी चुप्पी, आरोप लगाने वालों को बताया 'खुद मुजरिम'
बहराइच की विश्व प्रसिद्ध सैयद सालार मसूद गाज़ी की दरगाह में चंदा चोरी और गबन के आरोपों पर अब घमासान छिड़ गया है। इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए दरगाह कमेटी के मेन खादिम अजमतुल्ला ने मोर्चा खोल दिया है।
आरोप लगाने वालों पर किया पलटवार खादिम अजमतुल्ला ने सभी खादिमों के साथ मिलकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाने वालों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।
उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले खादिम (मसूद और रमजान) खुद मुजरिम हैं, उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं और उन्होंने दरगाह की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है।
दरगाह प्रबन्ध कमेटी के अधिवक्ता शेख रियाजुद्दीन ने कहा कि हम सरकारी जांच का स्वागत करते हैं, लेकिन पहले आरोप लगाने वालों की खुद की लूट और कारनामों की जांच होनी चाहिए।
मामले में आज दरगाह कमेटी के खादिमों ने कलेक्ट्रेट व एस पी कार्यालय पहुंच कर सिटी मजिस्ट्र को ज्ञापन सौंपा