बहराइच में चोरों का तांडव महिला क्लर्क के घर से लाखों के जेवरात और नगदी पार!
देहात कोतवाली इलाके में हड़कंप, ताबड़तोड़ 3 चोरियों से दहशत में जनता!
उत्तर प्रदेश के बहराइच में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है! मामला देहात कोतवाली के घसियारीपुरा का है, जहाँ लखीमपुर जिला पूर्ति विभाग में तैनात महिला लिपिक नेहा श्रीवास्तव के पैतृक आवास को चोरों ने निशाना बनाया।
बीते 3 जुलाई की रात, जब घर में सिर्फ महिला लिपिक की बुजुर्ग मां अकेली थीं, तब चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़कर सोने की चेन, अंगूठियां, नोजरिंग, चांदी के बर्तन और भारी नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि देहात कोतवाली इलाके में यह लगातार तीसरी बड़ी चोरी है। एक के बाद एक हो रही इन वारदातों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग अब पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।