राऊ: तुलसी नगर, बसंत विहार कॉलोनी में ईडी की टीम ने छापा मारा, करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला, घंटों चली तलाशी
Rau, Indore | Apr 28, 2025 इंदौर में हुए आबकारी घोटाले में ईडी ने इंदौर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर छापा मार कार्रवाई की है, इंदौर में कई स्थानों पर एक साथ ईडी की टीम ने सर्चिंग की कार्रवाई शुरू की, इंदौर में हुए आबकारी घोटाले में मई 2024 में ही ईडी ने पत्र लिखकर मामले की जानकारी मांगी थी, आबकारी घोटाले में इंदौर में 2017 में रावजी बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।