मोहनलालगंज: ग्रामसभा काजी खेड़ा में हाइवे ग्रीन के कर्मचारियों पर लगा गंभीर आरोप, युवक को बंधक बनाकर पीटा
थाना गोसाईगंज अन्तर्गत ग्रामसभा काजी खेड़ा में दबंगों की गुंडागर्दी सामने आई। हाइवे ग्रीन के कर्मचारियों पर युवक को बंधक बनाकर पीटने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित युवक शुभम सिंह पुत्र जय करन सिंह निवासी ग्राम कुंवरौली, थाना मछरेहटा, जिला सीतापुर शिकायत पत्र लेकर इधर-उधर भटक रहा। पीड़ित युवक ने बताया कि वह रीगल स्पेस प्रा० लि० साईट स्थित ग्राम काजीखेड़ा, कोतवाली गोसाईगंज, पर देखरेख का काम करता है। साईट पर विपक्षी सुऐब अहमद द्वारा अपने साथियों के साथ बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया।