मोहनलालगंज: उतरावां में PDA जनपंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व सांसद प्रत्याशी मुख्य रूप से रहें उपस्थित
मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा उतरावां में समाजवादी PDA जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन। पूर्व सांसद प्रत्याशी सीएल वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रत्याशी ने नेता व कार्यकर्ताओं से समाजवादी सरकार में कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर इस बार भारी मतों से सपा घोषित प्रत्याशियों को जिताना है।