मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में खुलेआम गुंडागर्दी, बीच सड़क पर की लाठी डण्डे से युवक की पिटाई
थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में बेख़ौफ़ दबंगों ने लाठी डंडे से युवक की पिटाई कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधों पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भी राजधानी में लगातार अपराध हो रहे हैं। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में खुलेआम गुंडागर्दी हुई। जहां दो गुँटो के युवकों ने किसी बात को लेकर बहस कर लिए और मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक को लाठी डंडे से पीटने लगे। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में खौफ है।