मोहनलालगंज: गोसाईगंज पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले अभियुक्त लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर दिया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र क़रीब 15 वर्ष को लक्ष्मी नारायन पुत्र आशाराम उम्र करीब 21 वर्ष नि0 ग्राम देईटीकर द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर मलौली जाने वाले रास्ते से अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया।