मोहनलालगंज: थाना नगराम क्षेत्र में पुरानी रंजिश में युवक को घर से बुलाकर जगंल में पीटा, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
राजाखेड़ा जगंल में पुरानी रंजिश में कुछ लोगो ने नगराम के एक युवक को बुलाकर लाठी-डंडो से बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया। किसी तरह घायल अवस्था में युवक ने मौके से भगाकर अपनी जान बचाई। वहीं पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आरोपियों ने बेटे का मोबाइल व पैसे भी छीने हैं। वही शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी हैं।