मोहनलालगंज: सपा ने घोषित किया मोहनलालगंज का उम्मीदवार, पूर्व मंत्री को बनाया प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मोहनलालगंज सीट पर अपने प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में आरके चौधरी के नाम की घोषणा की है। सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा परिवारिक हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना किया था। अब सीएल वर्मा के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद आरके चौधरी को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।