Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त और आयुक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित #Haryana #RightToService #RTSCommission #HaryanaGovernment #Chandigarh #GovernmentJobs #HaryanaNews #AKNewsHaryana #PublicAdministration #BreakingNews

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 17, 2026

MORE NEWS

शहीद सम्मान हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 39 किलोमीटर तक लहराया राष्ट्रध्वज

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों नागरिक हुए शामिल

यमुनानगर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विशाल 'शहीद सम्मान हर घर तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। लगभग 39 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा प्रताप नगर बस स्टैंड अनाज मंडी से शुरू होकर मुजाफत, तुगलपुर, लेदी, हडौली, छछरौली, पंजेटो, मानकपुर, बुडिया चौक होते हुए जगाधरी शहर के चौक बाजार, प्रकाश चौक, हनुमान गेट, घास मंडी, पंसारी बाजार, खेड़ा बाजार, झंडा चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड, बस स्टैंड चौक और मटका चौक से होकर महाराजा अग्रसेन चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि "तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके मान-सम्मान के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। तिरंगा हमारी जान है, भारत हमारी शान है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश तिरंगे के साथ पूरे देश में पहुंच रहा है।"

उन्होंने कहा कि यह यात्रा वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने का माध्यम है तथा प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगी। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि "यह हर घर तिरंगा यात्रा हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने और आज़ादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का पावन प्रयास है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

तिरंगा यात्रा की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने अपनी टीम के साथ संभाली, जिसकी सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी, गौरव गोयल, कृष्णा खदरी, प्रियंक शर्मा, चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, विपुल गर्ग, बलविंदर गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, वरिष्ठ भाजपा नेता मुदित बंसल, अशोक चौधरी, चौधरी कल्याण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सरपंच राजन बल्लेवाला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

शहीद सम्मान हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 39 किलोमीटर तक लहराया राष्ट्रध्वज पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों नागरिक हुए शामिल यमुनानगर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विशाल 'शहीद सम्मान हर घर तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। लगभग 39 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा प्रताप नगर बस स्टैंड अनाज मंडी से शुरू होकर मुजाफत, तुगलपुर, लेदी, हडौली, छछरौली, पंजेटो, मानकपुर, बुडिया चौक होते हुए जगाधरी शहर के चौक बाजार, प्रकाश चौक, हनुमान गेट, घास मंडी, पंसारी बाजार, खेड़ा बाजार, झंडा चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड, बस स्टैंड चौक और मटका चौक से होकर महाराजा अग्रसेन चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि "तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके मान-सम्मान के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। तिरंगा हमारी जान है, भारत हमारी शान है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश तिरंगे के साथ पूरे देश में पहुंच रहा है।" उन्होंने कहा कि यह यात्रा वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने का माध्यम है तथा प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगी। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि "यह हर घर तिरंगा यात्रा हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने और आज़ादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का पावन प्रयास है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने अपनी टीम के साथ संभाली, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी, गौरव गोयल, कृष्णा खदरी, प्रियंक शर्मा, चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, विपुल गर्ग, बलविंदर गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, वरिष्ठ भाजपा नेता मुदित बंसल, अशोक चौधरी, चौधरी कल्याण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सरपंच राजन बल्लेवाला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 14, 2026

OSD भोपाल सिंह खदरी से कौन-कौन सी समस्या को लेकर मिल सकती है आम पब्लिक...

राष्ट्रीय कदम न्यूज़ से खास बातचीत में भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और संबंधित विभागों तक शिकायत पहुंचाकर उसका फॉलो-अप उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी वास्तविक समस्याएं और जरूरी दस्तावेज़ों के साथ संपर्क करें, ताकि शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कराया जा सके।
#राष्ट्रीयकदमन्यूज़ #BhopalSinghKhadri #CMOSD #Haryana #जनसमस्या मुख्यमंत्री NewsUpdate

OSD भोपाल सिंह खदरी से कौन-कौन सी समस्या को लेकर मिल सकती है आम पब्लिक... राष्ट्रीय कदम न्यूज़ से खास बातचीत में भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और संबंधित विभागों तक शिकायत पहुंचाकर उसका फॉलो-अप उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी वास्तविक समस्याएं और जरूरी दस्तावेज़ों के साथ संपर्क करें, ताकि शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कराया जा सके। #राष्ट्रीयकदमन्यूज़ #BhopalSinghKhadri #CMOSD #Haryana #जनसमस्या मुख्यमंत्री NewsUpdate

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 14, 2026

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 14, 2026

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त और आयुक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित #Haryana #RightToService #RTSCommission #HaryanaGovernment #Chandigarh #GovernmentJobs #HaryanaNews #AKNewsHaryana #PublicAdministration #BreakingNews - Jagadhri News