यमुनानगर, 25 नवंबर- संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास जी की 650वीं जंयती के उपलक्ष्य में डेरा सचखंड बल्लावाला, जालंधर (पंजाब) से शुरू होकर चण्डीगढ, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड व उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से होते हुए समरसता संकल्प यात्रा का रादौर विधानसभा क्षेत्र के गांव कलानौर, यमुनानगर में पहुंचने पर हरियाणा के पंचायत, खनन व भूगर्भ केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा, सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, सिरसा की पूर्व भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल, एससी मोर्चा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय खुंडिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल, चेयरमैन ईश्वर सिंह पलाका, भाजपा प्रदेश सचिव मदन चौहान, प्रदेश सचिव मीना चौहान, भाजपा के वरिष्ठï नेता नेपाल सिंह राणा, भाजपा आईटी प्रमुख आदित्य चावला, महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीन खदरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, चेयरमैन रूपिन्द्र सिंह, इंजीनियर ऋषि पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश राणा सहित अन्य वरिष्ठï भाजपा नेताओं ने समरसता संकल्प यात्रा के साथ-साथ चल रहे एससी मोर्चा के भाजपा राष्टï्रीय अध्यक्ष लाल सिंह व अन्य नेताओं का भव्य रूप से स्वागत किया। यह पवित्र समरसता संकल्प यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सीमा के साथ लगते रादौर विधानसभा के गांव कलानौर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यह संकल्प यात्रा जिला के महाराणा प्रताप चौक, जगाधरी बस स्टैण्ड से होते हुए थाना छप्पर से होते हुए जिला अंबाला में जाएगी।
इस कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए हरियाणा भाजपा राष्ट्रीय सचिव भोला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली वाराणसी से लाई पवित्र मिट्टी देश के कोने-कोने में पहुंचाई गई थी और अब यह समरसता संकल्प यात्रा सचखंड बल्ला पंजाब से शुरू होकर देश के विभिन्न राज्यों में जाएगी। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी श्री गुरु रविदास की शिक्षा व उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जाति के अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी ने जातिगत भेदभाव और विषमता को समाज की सबसे बड़ी बुराई माना है, उनका मानना था कि जब सभी मनुष्यों का निर्माण एक ही परमात्मा ने किया है, तो उनमें ऊंच-नीच का भेद करना अनुचित है। श्री गुरु रविदास जी ने अपनी वाणी में यह संदेश दिया कि ईश्वर के समक्ष सभी समान है। श्री गुरु रविदास महाराज का समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से उनके विचारों को देश के प्रत्येक गांव, समाज और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में बोलते हुए हरियाणा के पंचायत, खनन व भूगर्भ कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को बड़े ही धूमधाम व हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाएगा और इस उपलक्ष्य में यह समरसता संकल्प यात्रा सचखंड बल्लावाला जालंधर से शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि संत श्री गुरु रविदास जी जाति विशेष न होकर बल्कि सभी धर्मों के लोगों को मानवता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की जाति, धर्म से नहीं महान नहीं होता, बल्कि व्यक्ति अपने कर्मों, चरित्र व व्यवहार से महान होता है। संत श्री गुरु रविदास जी ने कहा था कि ऐसा चाहूं राज मैं, चौपाई समाज में समरसता, समानता और सब के लिए भोजन की कामना करती है। यह संदेश आज भी उतना प्रासंगिक है।
समरसता संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हम सभी किसी न किसी रूप में यात्राएं करते हैं, लेकिन समरसता संकल्प यात्रा सभी यात्राओं से हटकर है। इस यात्रा से हमें संतों की वाणी, उनके बताए हुए रास्तों, शिक्षाओं के बारे में पता चलता है। संतों की वाणी व उनकी शिक्षाओं से हमारी आत्मा को संतुष्टि मिलती है, हमें आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। आध्यात्मिक शान्ति ही विकास का रास्ता है और शुद्ध आत्मा के माध्यम से हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आध्यात्मिक ज्ञान हमें संत गुरु रविदास के जीवन व उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही मिल सकता है। श्री गुरु रविदास जी ने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा, जिसका अर्थ है कि जिसका मन पवित्र होता है तो ईश्वर की कृपा भी वहीं पर होती है। इसी महान आध्यात्मिक विरासत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की परंपरा का सर्वोच्च स्थान है।
हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने समरसता संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि भारत की शक्ति उसकी आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विविधता और एकता में निहित है। संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को आत्मसात करके ही समाज में स्थायी शांति, समानता और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी संतो की जयंतियां राज्य स्तर पर मना रही है। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा समाज को जोड़ने, भारतीय संत परंपरा का सम्मान करने और राष्ट्र की एकता को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों, सामाजिक समानता और भेदभाव समाप्त करने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में सद्भाव बढ़ाना ही इस समरसता संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि यह प्रेम की यात्रा है, समानता की यात्रा है, सम्मान की यात्रा है और सबसे बढक़र राष्ट्र की एकता की यात्रा है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में पिरोना और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के महान विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने समरसता संकल्प यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि यदि हमें देश को महान एवं विकसित राष्टï्र बनाना है तो हमें संतों के बताए हुए मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान ऋषि-मुनियों की महान परंपरा पर आधारित है। भारतीय सभ्यता में सनातन, हिंदू, जैन और बौद्ध सहित विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक परंपराओं ने समाज को ज्ञान, सदाचार, करुणा और मानवता का मार्ग दिखाया है।