सतबरवा: सतबरवा के सीओ सह बीडीओ उपायुक्त के निरीक्षण में गायब, शोकॉज जारी, झूठ बोलने पर लिपिक निलंबित
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत दफ्तरी प्रवेश से निकलकर लगातार प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर रहे हैं और व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह 11 बजे उन्होंने सतबरवा ब्लॉक का निरीक्षण। उपायुक्त की जांच में सतबरवा के सीओ सह बीडीओ गायब मिले, जिससे डीसी नाराज हुए।