जमुई: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा से एक मुन्ना भाई धराया, दूसरे के बदले दे रहा था परीक्षा
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026 उत्पाद विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान खैरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली के परीक्षा के दौरान दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सारण जिले के करणपुरा गांव निवासी मो. सरोज अंसारी के रूप में हुई है। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह 7:00 बजे दी गई है। जिसे शाम तक जेल भेजा जाएगा।