करछना: नैनी पुलिस ने यीशु दरबार तिराहा से 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल किए बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है,अभियान के तहत नैनी पुलिस टीम द्वारा यीशु दरबार तिराहा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,जिसके कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं,पकड़ा गया अभियुक्त ओम कुमार साहिबगंज झारखंड का रहने वाला है,पुलिस द्वारा अभियुक्त के ऊपर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।