करछना: जसरा बाजार में व्यापारी के बेटे ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा बाजार निवासी रामचंद्र केसरवानी उर्फ पप्पू का बेटा गोलू केसरवानी बुधवार रात को खाना पीना करने के बाद रोजाना की तरह कमरे में सोने के लिए चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह होने पर गोल देर तक घर से बाहर नहीं निकला। इसके बाद परिजन उसे बुलाने गए,लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे के चूल्ले से फंदे पर लटक रहा था।