करछना: नए यमुना पुल पर मरम्मत कार्य के चलते एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी हो रही प्रभावित
प्रयागराज के नए यमुना पुल पर सड़क में गड्ढा होने की वजह से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है,हालांकि मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है,लेकिन ऐसे में दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है,जाम के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,तो वहीं एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही है,कहा जा रहा है की मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।