करछना: रीवा महोरी ग्राम सभा में धान की रोपाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के रीवा महोरी गांव निवासी त्रिशूल नाथ पटेल पुत्र स्वर्गीय छोटकू गुरुवार दोपहर के वक्त परिवार जनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उसी दरमियान त्रिशूल नाथ पर आकाशी बिजली गिरने से किसान झुलस कर गिर पड़ा। उपस्थित लोगों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।