धरहरा: डीएससी मानगढ़ ने सेवन-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल जीता, ट्राईब्रेकर में सेवन स्टार को हराया, संजय और गुड्डू के गोल
धरहरा प्रखंड अंतर्गत धरहरा महरना पंचायत के मानगढ़ स्थित ग्रीन पार्क मैदान में बुधवार की देर संध्या डीएससी मानगढ़ और सेवन स्टार मानगढ़ के बीच सेवन-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डीएससी मानगढ़ की टीम ने ट्राईब्रेकर के जरिए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन