सेक्टर-63 की कपड़ा एक्सपोर्ट कंपनी में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित होरीशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फ्लोर पर देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
#Noida #Sector63 #FireIncident #FireBrigade #GautamBuddhNagar #NoidaNews