बिहपुर: 24 घंटे में पत्नी हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्तार
गोपालपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपित पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। पूछताछ में आरोपित ने लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया