पूर्व MLA रणधीर सिंह ने मंगलवार शाम 4 बजे पीठालापुर से मुफ़्त शिक्षा कंप्यूटर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के वैसे बच्चे जो पैसे के अभाव में कंप्यूटर शिक्षा से वंचित रहते थे, उन्हें उनके स्तर से निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा पंचायतों व गांवों में बस के माध्यम से दिलाया जा रहा है और करीब 10 हजार बच्चों का पंजीयन हुआ है।