बड़ागांव धसान: बड़ागांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डेंगू व वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित
जिले में डेंगू निरोध में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ पी अनुरागी के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज अमर शहीद स्वर्गीय नारायण दास खरे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।