डिंडौरी: मां नर्मदा के पुल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, आम जनों को स्वच्छता का संदेश दिया
जिला मुख्यालय डिंडौरी के मां नर्मदा के पुल घाट पर मैया अभियान की टीम एवं अधिकारी कर्मचारी और समाजसेवियों ने रविवार सुबह 9:00 बजे स्वच्छता अभियान चलाया और घाटों की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। दरअसल मैया अभियान की टीम और अधिकारी कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए आमजनों को अपने आसपास साफ सफाई रखने और मां नर्मदा साफ स्वच्छ रखने का संदेश दिया