
बांदा: महज़ 30 मीटर की दूरी पर दो सरकारी हैंडपंप, लोगों ने उठाए सवाल बांदा के बिजलीखेड़ा मोहल्ले में जल संस्थान द्वारा वर्षों पहले लगाए गए दो हैंडपंप आज चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों हैंडपंप लगभग 30 मीटर की दूरी पर लगे हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इनमें से एक हैंडपंप पूरी तरह खराब है, जबकि दूसरे से भी काफी देर तक चलाने के बाद ही पानी निकलता है। पानी निकालने में अधिक मेहनत लगने के कारण लोग इनका कम ही उपयोग करते हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब एक हैंडपंप उपयोगी नहीं है, तो क्या उसे ऐसे स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए जहाँ लोगों को इसकी वास्तव में आवश्यकता हो? स्थानीय लोग यह भी पूछ रहे हैं कि क्या इतने कम अंतर पर दो हैंडपंप लगाना सरकारी संसाधनों के उचित उपयोग का उदाहरण है? आपकी क्या राय है? क्या खराब हैंडपंप को किसी जरूरतमंद इलाके में लगाया जाना चाहिए? क्या संबंधित विभाग को इसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। UP 90 Creator #Banda #जल_संकट #HandPump #UttarPradesh
Banda, Banda | Jul 15, 2026

बनिया पंचायत में भीषण गर्मी में प्यासे ग्रामीण! महीनों से बंद पड़े सरकारी चापाकल, बच्चों तक को नहीं मिल रहा पीने का पानी #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #AurangabadBihar #Madanpur #BaniaPanchayat #WaterCrisis #HandPump #DrinkingWater #PHED #GovernmentNegligence #BiharNews #PublicIssue #Congress #SanjeevKumarSingh #SchoolChildren #HeatWave #GroundReport #HindiNews
Rafiganj, Aurangabad | Jul 4, 2026

अशोक लाट तिराहे का हैंडपंप सील, राहगीरों और वादकारियों को पेयजल संकट बाँदा। कचहरी के समीप अशोक लाट तिराहे पर स्थित वर्षों पुराना सार्वजनिक हैंडपंप सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सील हो जाने से आम लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हैंडपंप से प्रतिदिन कचहरी आने वाले वादकारी, अधिवक्ता, राहगीर और आसपास के हजारों लोग अपनी प्यास बुझाते थे। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने मौके का निरीक्षण कर वीडियो के माध्यम से जल संस्थान एवं जिला प्रशासन, बाँदा का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया। उन्होंने मांग की कि हैंडपंप को तत्काल चालू कराया जाए, ताकि लोगों को फिर से पेयजल की सुविधा मिल सके। ए. एस. नोमानी ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदार और विभाग की लापरवाही के कारण यह सार्वजनिक सुविधा बंद हो गई है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में सार्वजनिक पेयजल स्रोतों का बंद होना आम जनता के लिए गंभीर समस्या है, इसलिए प्रशासन को इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। UP 90 Creator #Banda #WaterCrisis #HandPump #Bundelkhand #PublicIssue
Banda, Banda | Jun 13, 2026

मुढारी कुलपहाड महोबा पानी समस्या हैंड pumb समस्या #paaniproblem #midhari #mahoba #cockroachjantaparty #handpump
Kulpahar, Mahoba | Jun 13, 2026

मुढारी कुलपहाड महोबा पानी समस्या#up हैंड pumb समस्या #paaniproblem #midhari #mahoba #cockroachjantaparty #handpump
Kulpahar, Mahoba | Jun 13, 2026