सम्भल में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस लाइन बहजोई, जनपद सम्भल में पुलिस स्मृति दिवस-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया गया। शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों के अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश एवं समाज की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (
दक्षिणी सम्भल मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सम्भल सुमित सुधाकर रामटेके, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी बहजोई स्तुति सिंह, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी असमोली अमन सिंह, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।