उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जेवर विधानसभा क्षेत्र-63 में अभी से सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके योगेंद्र छोंकर ने अपने चुनावी अभियान को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उनके कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग और समर्थक पहुंचे।
कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और जोर-शोर से चल रहे प्रचार ने जेवर की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। योगेंद्र छोंकर लगातार जनसंपर्क और प्रचार के जरिए अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनकी दावेदारी आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के लिए भी चुनौती बन सकती है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या योगेंद्र छोंकर जेवर विधानसभा में चुनावी समीकरण बदल पाएंगे? क्या निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनकी मजबूत दावेदारी राजनीतिक दलों की मुश्किलें बढ़ाएगी? फिलहाल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जेवर में सियासी मुकाबले की आहट सुनाई देने लगी है।