हरदा: कृषि उपज मंडी में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, AMSEP गारंटी और फसल बीमा योजना में चने को शामिल करने की मांग
Harda, Harda | Jan 20, 2025 किसान कांग्रेस ने आज 20 जनवरी दोपहर 3 बजे कृषि उपज मंडी में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने बताया कि ये प्रदर्शन एमएसपी गारंटी के लिए चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया गया। किसान कांग्रेस ने चने की खरीदी को लेकर भी महत्वपूर्ण मांगें रखीं।