हरदा: ग्राम उड़ा में स्टीयरिंग फेल होने के कारण विद्युत पोल से टकराया पिकअप, बुजुर्ग महिला व उसके दो पोते हुए घायल
Harda, Harda | Jan 20, 2025 आज 20 जनवरी सुबह करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार एक पिकअप वाहन खंभे से टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार एक बुजुर्ग महिला और उसके दो पोते घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ग्राम उड़ा के पास हुआ। जिसके लिए वे हरदा मंडी से सब्जी खरीदने जा रहे थे। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।