हरदा: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी करें : जिला पंचायत CEO सविता झानिया
Harda, Harda | Jan 20, 2025 आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। यह निर्देश जिला पंचायत की सीईओ सविता झानिया ने आज 20 जनवरी दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, रजनी वर्मा, संजीव नागू सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।