उदयपुर के बेडवास स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी में कल रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब तड़के तीन बजकर पंद्रह मिनट पर एक पैंथर रिहाइशी इलाके में घूमता नजर आया।
क्षेत्रवासी हिम्मत सिंह सिसोदिया ने बताया कि रात को करीब तीन बजकर पंद्रह मिनट पर पैंथर गली के सामने वाली लाइन में आरती के घर के बाहर से गुजरते हुए आगे शिवालय की तरफ बढ़ा। इसी बीच कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर पैंथर घबराकर पास ही की झाड़ियों में जाकर छिपकर बैठ गया।
हिम्मत सिंह सिसोदिया के अनुसार लक्ष्मी नगर कॉलोनी में आए दिन पैंथर का मूवमेंट देखने को मिलता है, जिससे पूरी कॉलोनी के लोग खौफ और दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द गश्त बढ़ाने और पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026