उदयपुर में बहु चर्चित 2 करोड रुपए रिश्वत मामले में आज एसीबी ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। दोनों ही पक्षों की दलील सुनने के पश्चात कोर्ट ने दोनों ही आरोपियों की तीन दिन की पीसी रिमांड अवधि को बढ़ाया। एसीबी अब दोनों ही आरोपियों को 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश करेगी। मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण एसीबी अनुसंधान में कहीं और तथ्यों को खंगालेगी। आपको बता दे की यह पूरा मामला उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले से जुड़ा है और इसी को लेकर एसओजी जांच कर रही थी। मामले में जमानत पर चल रहे आरोपियों को रिश्वत के बदले जांच कमजोर करने के लिए एसओजी एएसपी मुकेश सोनी ने दलाल के जरिए 2 करोड रुपए की रिश्वत राशि मांगी थी। इस पूरे प्रकरण में एसीबी ने दलाल सज्जन सिंह और एसओजी एएसपी मुकेश सोनी को आरोपी माना और मामले में जांच जारी है। मामले में अनुसंधान कर रहे हैं एसीबी के वरिष्ठ अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि और आरोपियों से 3 दिन की पीसी रिमांड अवधि के दौरान कई और तथ्य भी सामने आएंगे वही 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बाइट -महावीर सिंह, अनुसंधान अधिकारी, एसीबी
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026