बलरामपुर: डीएम ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया, श्रमिक बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
डीएम विपिन कुमार जैन ने सोमवार को निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन, छात्रावास तथा साइड डेवलपमेंट से जुड़े विभिन्न कार्यो का अवलोकन करते हुए अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, श्रमिक बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।