बलरामपुर: बलरामपुर गोंडा रोड पर दुल्हनपुर जंगल में बंदर को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, ड्राइवर को आई गंभीर चोट
सोमवार लगभग 2,30 बजे बलरामपुर गोंडा रोड पर दुल्हन पुर के पास बंदर को बचाने के चक्कर में चीनी मिल बलरामपुर आ रही गन्ने की ट्राली अचानक पलट गई जिसमें ड्राइवर को गंभीर चोट आई है स्थानीय लोगों द्वारा ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया गया लोगों ने बताया कि सामने अचानक बंदर आने से ड्राइवर द्वारा ब्रेक मारने पर ट्राली की आगे की पहिया टूट कर निकल गई और ट्राली पलट गई।