बलरामपुर: फुलवरिया बाईपास पर दुर्घटना से बचाव के लिए बनाया जा रहा गोल चौराहा, बिजली के तार की भी की जा रही शिफ्टिंग
भगवतीगंज में फुलवरिया बाईपास चौराहे पर सोमवार 4:00 बजे बिजली कर्मियों को लाइट तार शिफ्टिंग का कार्य करते देखा गया साथ ही दुर्घटना से बचाव के लिए गोल चौराहा भी बनाया जा रहा है। बीते दिनों बस ट्रक की टक्कर में बस में आग लग गई थी तभी से चौराहे पर दुर्घटना के बचाव के लिए हर संभव उपाय किये जा रहे हैं। ओवर ब्रिज नजदीक होने से यहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।