बलरामपुर: कलेक्ट्रेट संघ भवन स्थित राहत कोष कार्यालय में आगजनी, अधिवक्ताओं ने अभिलेख व आय-व्यय रिकॉर्ड जलाने का लगाया आरोप
कलेक्ट्रेट संघ भवन में संचालित आपदा राहत कोष कार्यालय में रविवार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा डीजल डालकर आग लगाए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। राहत कोष कार्यालय में वकालतनामा, बैनामा प्रपत्र, वसीयतनामा, बेलबांड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बिक्री तथा आय–व्यय का पूरा हिसाब-किताब रखा जाता है।आगजनी की सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची।